दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान में थाना कोखराज पुलिस ने शुक्रवार को दुष्कर्म के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक शियाकान्त चौरसिया मय हमराह पुलिस बल द्वारा दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मुक़दमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मंगल उर्फ राहुल पुत्र बुधई निवासी सोनवारा थाना कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। तथा पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय भेजा।
