[the_ad id="16"]

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा का किया गया औचक निरीक्षण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा का किया गया औचक निरीक्षण

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला

कौशाम्बी। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह पटेल ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत खंगाली।इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शनिवार की सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर सीएचसी कड़ा पहुंचे बोर्ड सदस्य का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार व केंद्र के अधीक्षक डॉ मो. सऊद ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सम्मान किया।निरीक्षण के दौरान बोर्ड सदस्य ने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते हुए शासन की मंशा के अनुरूप आमजनमानस को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।उन्होंने केंद्र के अधीक्षक डॉ मो. सऊद को स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने हेतु तमाम जरूरी दिशा- निर्देश दिए।उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से संबंधित तमाम जानकारी ली।उन्होंने पूर्व में प्रसव कराने वाली लाभार्थियों से फोन पर वार्ता करके पूंछा की प्रसव के दौरान अस्पताल कर्मियों द्वारा उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिला कि नही।करीब 45 मिनट के निरीक्षक के दौरान बोर्ड सदस्य अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।इस दौरान डॉ सदानन्द, डॉ हासिम, डॉ सागर विश्वास, डॉ अविरल, डॉ सौम्या आनन्द, प्रभाकर सिंह चंदेल, प्रदीप सिंह, रोहिणी त्रिपाठी, शिव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह पटेल, राहुल कुशवाहा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]