पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में सुनी पीड़ितों की समस्या,दिए आदेश-निर्देश
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए हुए फरियादियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी समस्याएं

बताई। पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता पूर्वक सुनी। तथा उनकी समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण के लिए सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को मौके पर जाके जांच कर करवाई करने का आवश्यक आदेश-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि थानों पर आने वाले सभी फरियादियों की समस्याओं को गौर से सुनें एवं उसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाने में अहम भूमिका पुलिस के पदाधिकारी निभाएं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मंझनपुर सत्येन्द्र प्रसाद तिवारी, व क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे।
