रिद्धि सिद्धि अकादमी में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

रिद्धि सिद्धि अकादमी में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

कौशाम्बी संदेश राहुल यादव

कौशाम्बी। रिद्धि सिद्धि अकादमी, जो शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक है, ने आज अपनी अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन किया। इस विशेष अवसर पर संस्थान के चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता की पुत्रियां रिद्धि सिद्धी के कर कमलों से डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन हुआ

अपने संबोधन में चेयरमैन निवर्तमान विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी का उद्देश्य छात्रों को नवीनतम और व्यापक अध्ययन सामग्री, ई-पुस्तकें, शोध पत्र और ऑनलाइन संसाधनों तक सरल और सुलभ पहुंच प्रदान करना है, जिससे उनकी शैक्षणिक यात्रा को अधिक प्रभावी और समृद्ध बनाया जा सके।इसके साथ ही, अकादमी ने एकेडमिक कोचिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के कार्यक्रम की भी शुरुआत की है। इस पहल के तहत, छात्रों को पुलिस , आर्मी एसएससी( जीडी ),बैंकिंग, रेलवे , टेट,S- टेट और अन्य प्रतिष्ठित सरकारी और निजी क्षेत्र की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों और नवीनतम शिक्षण तकनीकों का लाभ मिलेगा। नया बैच की शुरुवात 17 सितंबर 2024 से हो रही है रिद्धि सिद्धि अकादमी का यह प्रयास छात्रों को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने और उनके उज्ज्वल भविष्य को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। संस्थान के निदेशक सीमा पवार ने इस अवसर पर कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी और नई कोचिंग योजनाओं के माध्यम से छात्रों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का हमारा सपना साकार हो रहा है।
इस अवसर पर रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइसचेयरपर्सन सपना गुप्ता ,प्रेमचंद्र गुप्ता ,डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर मयंक मिश्र , अकादमी डायरेक्टर सुभाष शुक्ला, विजय, कुलदीप, निशांत, सरिता आदि समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें