मिशन शक्ति के तहत पुलिस कर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत पुलिस कर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

कौशाम्बी संदेश मो0, शाहिद

कौशाम्बी। महिलाओं की सुरक्षा,व सम्मान के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में इन दोनों जनपद के सभी थानों की पुलिस टीमों द्वारा मुख्य मार्ग, चौराह, बाजार, व अन्य महत्वपूर्ण भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहकर शोहदों व मनचलों पर नज़र बनाए हुए हैं।

साथ ही क़स्बा से लेकर गांवों तक मिशन शक्ति के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को थाना संदीपनघाट, मंझनपुर, महेवाघाट,महिला थाना की पुलिस टीमों द्वारा एंटी रोमियो चेकिंग की गई, तथा गांव व कस्बा के मुख्य मार्ग, चौराहा, व बाजारों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस कर्मियों ने बालिकाओं एवं महिलाओं को उनकी सुरक्षा व साइबर सुरक्षा, सम्बन्धी जानकारी देते हुए जागरूक किया। साथ ही सुरक्षा के प्रति महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। सभी को पंपलेट वितरण कर हेल्पलाइन नंबर वूमेन पॉवर लाइन डायल 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आदि नंबरों की जानकारी दी गई।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें