मवेशी लदे ट्रक के साथ चालक गिरफ्तार भेजा गया जेल,तस्कर फरार

मवेशी लदे ट्रक के साथ चालक गिरफ्तार भेजा गया जेल,तस्कर फरार

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला

कौशाम्बी। सैनी कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात लोहदा मोड़ के समीप से मवेशी लदे ट्रक के साथ चालक को धर दबोचा। जबकि तस्कर कूदकर भाग गए

। ट्रक में 26 मवेशी (दो दर्जन भैंस व दो भैंसा) लादे गए थे।मवेशियों को स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में देते हुए चालक को जेल भेजकर पुलिस तस्करों की तलाश में जुट गई। मवेशियों को लेकर प्रयागराज की ओर से कानपुर की तरफ जा रहे ट्रक को सोमवार की रात सैनी कोतवाली पुलिस ने लोहदा मोड़ के समीप धर दबोचा। पुलिस को देखकर ट्रक में सवार तस्कर कूदकर भाग निकले। पुलिस ने चालक को पकड़कर ट्रक की तलाशी ली तो 24 भैंस व दो भैंसा बरामद हुए। पकड़ा गया ट्रक चालक मोहम्मद हसीब निवासी यशोदानगर किदवई नगर बताया गया है। बकौल पुलिस ने बताया कि वह चित्रकूट से मवेशियों की खेप लेकर कानपुर जा रहा था। पुलिस ने बरामद मवेशियों के अजुहा कस्बा निवासी रज्जब अली की सुपुर्दगी में साौंप दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए अरोपित को जेल भेजकर तस्करों की तलाश शुरू कर दी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें