चाकू से मारकर चालक को लहूलुहान कर मोबाइल व ई रिक्शा लेकर फरार हुए उचक्के

चाकू से मारकर चालक को लहूलुहान कर मोबाइल व ई रिक्शा लेकर फरार हुए उचक्के

कौशाम्बी संदेश संवादाता

कोखराज कौशाम्बी// कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढा ग्राम में सोमवार की शाम 7-30 बजे पुल के नीचे से ई रिक्शा चालक राजेश सोनकर पुत्र स्वा लालता प्रसाद सोनकर ककोढा निवासी ने सवारी समझ कर दो लोगो को ईरिक्शा में बैठा कर बसेरा होटल के आगे सुनसान स्थान पर पहुंचा कि सवारी बनकर ई रिक्शा में बैठे दोनों लोगो ने सुनसान स्थान मिलते ही दोनों लोगों ने चाकू से मार कर चालक को लहूलुहान कर दिया और मोबाइल वा ई रिक्शा लेकर फरार हो गए ई रिक्शा में करौंदा भी एक बोरी लदा

आरोपियों के फरार होने के बाद होटल की तरफ जा रहे राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे कोखराज एसओ ने गम्भीर हालत में चालक को इलाज के लिए नजदीक अस्पताल नवजीवन हॉस्पिटल कशिया में भर्ती कराया गया हैं घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा व एसओ कोखराज इन्द्र देव ने अस्पताल पहुँच कर परिजनों से मिल कर घटना की जानकारी लिया और कार्यवाही का भरोसा दिलाया है

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें