रिजवी कॉलेज में नशा मुक्ति के लिए दिलाई गई शपथ

कौशाम्बी संदेश जैग़म अब्बास रिज़वी

कौशाम्बी। करारी कस्बा स्थित डॉ ए एच रिजवी डिग्री कॉलेज में नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाकर छात्र -छात्राओं को जागरूक किया गया।

इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश सक्सेना जी के द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर कैप्टन अबू तलहा अंसारी ने छात्र -छात्राओं को यह शपथ दिलाई कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं तथा युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। अतः ये अति आवश्यक है कि नशा मुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में युवा जुड़े । देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए हम आज ,नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एकजुट होकर प्रतिज्ञा करते हैं कि न केवल समुदाय, परिवार, मित्र बल्कि स्वयं को भी नशा मुक्त करेंगे क्योंकि बदलाव की शुरुआत अपने आप से होनी चाहिए । इसलिए हम सब मिलकर अपने कौशांबी (उत्तर प्रदेश) को नशा मुक्त करने का दृढ़ निश्चय करें।
मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि अपने देश को नशा मुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करूंगा ।
इस मौके पर महाविद्यालय के अनुशासन अधिकारी डॉक्टर मुकुंद देव द्विवेदी, डॉक्टर जितेंद्र वर्मा, आनंद गुप्ता ,राजेश सिंह, पारस कुमार , जीनत जहरा, डॉ शैला भारती ,नीतू मिश्रा, गुलनाज नक़वी ,रश्मि सिंह , समीरा बानो, राकेश कुमार, विजय कुमार, सुनील अग्रहरि इत्यादि शिक्षक गण मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें