हर घर तिरंगा अभियान की मुहिम को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता
कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला
कौशाम्बी। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत सिराथू विधानसभा में सयांरा सर्किट हाउस से नगर पंचायत अझुवा मंडी समिति तक बाइक रैली जुलूस निकालकर देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले लोगों को नमन किया गया उनको विनम्र श्रद्धांजलि दी गई लोगों से अपील किया गया की स्वतंत्रता दिवस को साथ मनाएं और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं उक्त अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो गया है हर घर तिरंगा अभियान 15 अगस्त तक पूरे देश में चलाया जाएगा जिसका उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है जिस देश के नागरिकों में देश के प्रति समर्पण और आस्था रहती है वह देश शक्तिशाली और तरक्की करता है और आने वाले खतरों से निपटने के लिए तैयार रहता है उन्होंने कहा इस वर्ष देश भर में अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे इसके अलावा अभियान को और बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही है भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा लोग अपने घरों में तिरंगा और झंडा फहराने के साथ एक सेल्फी क्लिक कर हर घर tiranga.com पर अपलोड करें ।यात्रा में मौजूद मोटरसाइकिल सवार हर हाथों में तिरंगा वालों की गगन भेदी नारे वंदे मातरम् ,भारत माता की जय,जय श्री राम से क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। तिरंगा यात्रा महाराजा बिजली पासी ओवर ब्रिज होते हुए सौराई बाजार, मधवामई,सिराथू ,सैनी होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के नगर पंचायत अझुवा मंडी समिति प्रांगण में समापन हुआ है इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिव प्रताप मौर्य, अझुवा मंडल अध्यक्ष डा रामराज मौर्य,मिथलेश केसरवानी,देवेश चौधरी,राहुल कुशवाहा सहित सहित सैकड़ों मोटरसाइकिल में सवार लोग मौजूद रहे हैं

