नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम में मनाई गई धूमधाम से काकोरी ट्रेन एक्शन की सौवीं वर्षगाठ

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय

काकोरी ट्रेन एक्शन के 100 वर्ष पूरे होने पर नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम द्वारा संत मलूकदास द्वार के समीप भव्य शताब्दी समारोह मनाया गया।नगर अध्यक्षा रागिनी अरुण केशरवानी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वीर बलिदानी, महान क्रांतिकारियों को याद कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विपुल चन्द्रा उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन चेयरमैन प्रतिनिधि अरुण केशरवानी ने किया।कार्यक्रम के दौरान कारगिल शहीद गुलाब चन्द्र सविता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर बलिदानियों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।नगर अध्यक्षा रागिनी अरुण केशरवानी ने शहीद गुलाब चन्द्र सविता की धर्मपत्नी शांति देवी को फूल माला व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत-सम्मान किया।इस दौरान नगर अध्यक्षा ने अपने उद्बोधन में कहाकि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में काकोरी ट्रेन एक्शन एक महत्वपूर्ण घटना है।इस ऐतिहासिक घटना को 9 अगस्त 1925 को लखनऊ काकोरी में क्रांतिकारियों ने स्वतंत्रता आंदोलन में धन की आवश्यकता के लिए किया था। महान क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में अशफाक उल्ला खान, चंद्रशेखर आजाद व अन्य सहयोगी क्रांतिकारियों ने ट्रेन पर हमला बोलकर अंग्रेजी हुकूमत के खजाने को लूटकर उस पर कब्जा कर लिया था।इस घटना से क्षुब्ध अंग्रेजी हुकूमत ने घटना में शामिल क्रांतिकारियों को फांसी की सजा सुनाई थी।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम और वीर बलिदानी अमर रहें के नारे लगाए।इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी वैभव चौधरी, शिवम मौर्य, सुजीत मौर्य, बृजेश विद्यार्थी, राकेश पांडेय, शोएब खान, मो. इदरीस, राहुल कुशवाहा, उमेश पटेल,अवध पटेल, गोलीदीन, शिवम मिश्रा, श्यामू अग्रहरी,विपिन सोनकर, गोलू मौर्या, सवेरा, रामभोले पंडा आदि लोग उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें