उमस भरी गर्मी में कस्बे वासियों की भारी समस्या, कस्बे में राशन कार्ड को लेकर नगर अध्यक्ष ने ज़िला अधिकारी से की मांग।
कौशाम्बी संदेश संवादाता
कौशाम्बी//करारी नगर अध्यक्ष शमशाद बॉक्स ने बृहस्पतिवार को जिला अधिकारी से मिलकर करारी कस्बे की समस्या के निस्तरण के लिए एप्लीकेशन दिया।बिजली विभाग व राशन कार्ड की। लगातार समस्या बनी हुई थी। वहीं राशन कार्ड में बढ़ोतरी करने की मांग की, बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही की भी शिकायत की नगर अध्यक्ष शमशाद बॉक्स ने शिकायती पत्र जिला अधिकारी को देते हुए बताया है कि करारी कस्बे में बिजली पोल बे तुके तरीके से लगाए गए हैं जिससे कभी भी कोई बड़ी अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है। ठेकेदार द्वारा जो भी गुर्रा एलटी केवल लगाई गई है वह थर्ड क्वालिटी की है इससे उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए जिला अधिकारी से ठेकेदार के ऊपर कारवाई करने की मांग की है।और अच्छी क्वालिटी में एलटी केबल लगवाने की मांग की वही राशन कार्ड को लेकर नगर पंचायत में सुबह से ही लोगों की समस्या बनी रहती थी जिसको लेकर जिला अधिकारी से नगर अध्यक्ष शमशाद बॉक्स ने राशन कार्ड में बढ़ोतरी करने की मांग की, इन दोनों मांगों पर जिला अधिकारी ने कहा है की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और समस्या का जल्द निस्तारण किया जाएगा।

