भारत शक्तिशाली आर्थिक राष्ट्र के रूप में निरंतर आगे बढ़ रहा है _ माननीय प्रभारी मंत्री सुरेश राही जी

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय

केन्द्रीय बजट संगोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ। आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में केंद्रीय बजट 2024 2025 पर चर्चा के संदर्भ में आयोजित बैठक संपन्न हुई। जिसमे मुख्यातिथि के रूप में माननीय राज्य मंत्री श्री सुरेश राही जी थे। माननीय मंत्री जी ने संबोधन में कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने 23 जुलाई को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया। कुल बजटीय आवंटन ₹48.21 लाख करोड़ रुपये के साथ, यह बजट रिन्यूबल एनर्जी, जलवायु अनुकूलन और पर्यावरणीय स्थिरता पर जोर देता है विपक्ष को यह बजट हजम नही हो रहा है इसलिए अनर्गल प्रलाप जारी है। आदरणीय जिलाध्यक्ष श्री धर्मराज मौर्य जी ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने देश के तीन करोड़ से भी अधिक लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत फ्री में पक्की छत देने का काम किया है वास्तविक रूप से भारतीय जनता पार्टी गरीब किसान और युवाओं की हितैसी है और ये बजट निश्चित रूप से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में कारगर साबित होगा। इस मौके पर जिला प्रभारी श्री अवधेश चंद्र गुप्ता जी जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती कल्पना सोनकर जी निवर्तमान सांसद श्री विनोद सोनकर जी चायल से निवर्तमान विधायक श्री संजय गुप्ता जी मंझनपुर से निवर्तमान विधायक श्री लालबहादुर जी पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पा दीदी जी पूर्व जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी जी प्रेम चौधरी जी रमेश पासी जी व्यापार मण्डल से रमेश अग्रहरी जी जितेंद्र सोनकर जी योगेश साहू जी राकेश पाण्डेय जी कविता पासी जी और तमाम जिला पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें