सैनिक भारत का गौरव है। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य।

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय
कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर आज नंदी वाणी स्कूल भरवारी में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की टीम ने शहीदों को याद कर मनाया गया व विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर याद कर नमन किया गया इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री धर्मराज मौर्य जी उपस्थित रहे । भारत के वीर सपूत शहीदो को याद कर नमन करते हुए 545 शहीद वीर सपूतों को याद किया गया व शहीद सैनिकों को नमन व पूर्व सैनिकों को सम्मनित किया गया। जिलाध्यक्ष श्री धर्मराज मौर्य जी ने संबोधित करते हुए कहा कि 26 जुलाई को हर वर्ष कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है कारगिल दिवस 1999 के कारगिल युद्ध मे पाकिस्तान पर भारत की जीत के रूप में मनाया जाता है व कारगिल विजय दिवस हमें उन जाबांज वीर शहीदों के साहस शौर्य व बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने भारत की सीमाओं की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देकर वीरगति को प्राप्त हो गए। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री युवामोर्चा सचिन गोस्वामी जी चायल से निवर्तमान विधायक श्री संजय गुप्ता जी मंझनपुर से निवर्तमान विधायक श्री लाल बहादुर जी प्रयागराज कौशाम्बी के कोऑपरेटिव के अध्यक्ष श्री शिवमोहन मौर्य जी श्री राकेश पाण्डेय जी जिला महामंत्री श्री संजय जायसवाल जी भोलेशंकर कुशवाहा जी श्री चक्रेश मिश्रा जी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री शिवप्रताप मौर्य जी आदि लोग मौजूद रहे ।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें