ग्रामीणों ने राम पथ गमन मार्ग पर बन रहे ओवरब्रिज में अंडर पास बनाने की किया मांग

रिपोर्ट मोहन लाल गौतम संवाददाता कौशाम्बी

कौशांबी। नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 5 पंडित गिरधारी लाल नगर अथवा रसूलपुर गिरसा गांव के पास भरवारी से मंझनपुर जाने वाली फोरलेन से गांव की तरफ 1 किलोमीटर पीडब्ल्यूडी द्वारा डामर रोड का निर्माण पूर्व में कराया गया था जो गिरसा से चंदीपुर मसीपुर भीखियापुर को जोड़ने का भी कार्य करती है जिससे रसूलपुर गिरसा के समस्त ग्रामवासी व ग्राम चंदीपुर और मसीपुर के लगभग 4000 से 5000 लोगों का आवागमन इसी रोड से होता है यह रोड का चौड़ीकरण 2021 में लगभग 9 लाख की लागत से हुआ था पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए गए रोड से नई मार्ग रामवन गमन मार्ग के द्वारा इस रोड को बंद कर दिया गया जिससे आवागमन बाधित किया जा रहा है जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा साथ ही पूर्व में इस रोड पर खर्च किए गए राजस्व का भी नुकसान होगा ग्रामीणों ने जिला अधिकारी कौशांबी से शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई है की रामबन गमन पथ पर जहां पर ओवर ब्रिज बन रहा है उस ओवर ब्रिज के नीचे एक अंडर पास बनाया जाए जिससे ग्रामीणों की दिक्कतें दूर हो सके जिसमें धूर पति देवी चंद्र अंशु साहू मंजेश मौर्य कमलेश मिथिलेश अवधेश भूपेंद्र कुमार मौर्य, राजेंद्र मौर्य ,राकेश दुबे मुन्ना ,श्रवण ,अभिषेक , राकेश कुमार, कामता सरोज ,दुर्गा सरोज ,अवधेश सरोज, मुन्नीलाल, गुड्डू ,शारदा प्रसाद, राहुल, आनंद राज, विवेक बाबूलाल ,रामबाबू, उत्तम शुक्ला रामदत्त साहू रामादेवी चिरैया निरंजन साहू दुलारिया जगपतिया कृष्ण प्रसाद शोभा देवी दुर्गेश कुमार शीतला प्रसाद निर्मला देवी कौशल्या देवी कुलदीप तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें