पूरी पढाई, देश की भलाई अभियान का शुभारम्भ:CRY के सहयोग से NGO ने शुरू किया अभियान, डीएम मधुसूदन ने कलेक्ट्रेट में दिखाई हरी झंडी

कौशाम्बी*। चाइल्ड राइट्स एंड यू (CRY) के सहयोग से एक NGO ने पूरी पढ़ाई देश की भलाई अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान UDISE 2021-22 के अनुसार, 5 में से केवल 3 लड़कियां उच्च माध्यमिक स्तर (हाई स्कूल इंटर) में नामांकित होती हैं। डीएम मधुसूदन ने कलेक्ट्रेट में अभियान को हरी झंडी दिखाई है।
बेटियो के लिए उच्च माध्यमिक शिक्षा सुनिश्चित करना राष्ट्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए क्राई ने अखिल भारतीय जागरूकता अभियान ””पूरी पढ़ाई देश की भलाई”” शुरू किया है। जिसका उद्देश्य जन जागरूकता बढ़ाना, लड़कियों की शिक्षा के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में बदलाव लाना, एवम सभी शैक्षिक स्तरों—प्राथमिक, उच्च-प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में उनके नामांकन को बढ़ावा देना है।
अभियान बृहस्पतिवार से शुरू होकर आगामी 15 अगस्त तक चलेगा। अभियान में जनपद बच्चों से सम्बंधित सभी हितधारकों, पंचायत प्रतिनिधियों, पुलिस के साथियों के साथ बालिका शिक्षा के सन्दर्भ में बात की जाएगी। इसके अलावा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित अभियान में हस्ताक्षर लेकर समर्थन माँगा जायेगा।
डीएम मधुसूदन हुलगी ने अभियान में अपना हस्ताक्षर देकर समर्थन किया। अभियान में गांव स्तर पर द्वाबा विकास एवं उत्थान समिति ने क्षेत्र के 5 ब्लॉक के 60 गाँव में बैठक, गोष्ठियों, ऑडियो वीडियो सत्रों के माध्यम से बालिका शिक्षा के महत्व के बारें जानकरी दी जाएगी। समुदाय में इस अभियान को जन अभियान का रूप देने के लिए संस्था द्वारा गठित बाल समूह व् किशोरी समूह के नेतृत्व में रैलियों का आयोजन किए जाने का मसौदा तैयार किया गया है। स्कूल प्रबंधन समिति की भागीदारी के लिए विशेष पहल की जाएगी।
कार्यक्रम में संस्था निदेशक परवेज़ रिज़वी, कार्यक्रम प्रबंधक मुकेश राव और मोहम्मद रेहान, बेबी नाज़, हीरा लाल, शंकर लाल, वसी अहमद, राजेश कुमार, अंशिका देवी, खुशबू देवी, नीलम, मिर्ज़ा अली आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U