रसोई घर के सिलेंडर में लगी आग, 3 घर की गृहस्थी जली,घायलों का मेडिकल कालेज में इलाज जारी

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला
कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रसोई घर के सिलेंडर में लगी आग से पांच लोग झुलस गए जबकि तीन घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल व पुलिस की टीमों ने आज पर काबू पाया। घायलों को मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
बीती रात राममिलन पुत्र छितानी लाल निवासी थांबा गांव के घर की रसोई में सिलेंडर लीकेज होने के चलते आग लग गई। आग लगने से सोनू पुत्र सुंदरलाल अमरावती पत्नी रामदीन रंजन पुत्री रामदीन एवं उनके घर आए रिश्तेदार सनी दिवाकर पुत्र राम दिवाकर नेवाडा थाना सराय अकिल झुलस कर घायल हो गए।
ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश की लेकिन बेकाबू हुई आग ने गांव के तीन पड़ोसी घरों को अपनी चपेट में ले लिया। विकराल होती आज की सूचना पर थाना मंझनपुर एवं फायर ब्रिगेड की टीमों ने काफी देर की मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।
पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए आज से घायल युवक युवती समेत तीन को मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है जहां उनको बर्न वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है।
राममिलन के मुताबिक, वह रात में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर अचानक लीक करने लगा। जब तक कुछ समझ आता उसमे आग लग गई। बुझाने की कोशिश में उनके परिवार के 5 लोग झुलस गए। इसके अलावा 3 अन्य मकान आग की चपेट में आए है।
थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया, घटना की सूचना पर दमकल टीम सहित वह भी पहुंचे। आग पर काबू पा लिया गया है। घायलों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें