पुलिस ने 3 घर टूटने से बचाए, पति-पत्नी के बीच दूर हुए गिले-शिकवे

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। सामाजिक रिश्तों और परिवारों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर टूट रहे रिश्तों को बचाने के लिए महिला थाना प्रभारी निरीक्षक उर्मिला सिंह और उनकी टीम उप निरीक्षक दुर्गेश सिंह व महिला कांस्टेबल विद्या यादव द्वारा हर-संभव प्रयास किया जा रहा हैं, इस कार्य में उन्हें लगातार सफलता भी मिल रहीं हैं। शुक्रवार को महिला थाना पुलिस टीम द्वारा 3 परिवारों के बीच गिले शिकवे दूर करते हुए राजी किया गया। बिखरे हुए परिवारों को फिर से जोड़कर हंसी खुशी माहौल में उनके घर की तरफ शुभकामनाएं देते हुए थाने से विदा किया गया हैं। महिला कांस्टेबल विद्या यादव ने बताया कि पारिवारिक विवाद से सम्बन्धित 3 जोड़े दंपति की काउंसलिंग के माध्यम से दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनते हुए उनकी ख़ुद की सहमति से सुलह समझौता कराया गया। दोनों पक्ष आपसी सहमति व‌ बातचीत के बाद अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए फिर से नया जीवन व्यतीत करने के लिए राजी हो गए। साथ ही साथ एक दूसरे का सम्मान करने की भी सहमति जताई। तभी जीवन की नई शुरुआत करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके घर की तरफ रवाना किया गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें