गांव-कस्बा में पहुंचकर‌ पम्पलेट वितरित कर उनकी सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दी गई

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में शुक्रवार को जनपद के थाना संदीपनघाट व महिला थाना की महिला बीट आरक्षियों द्वारा भ्रमण कर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं/बालिकाओं/ व बच्चियों को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन कार्यक्रम के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओ व बालिकाओं को साइबर अपराध एवं महिला सशक्तिकरण के लिए शासन द्वारा चलाए गए सभी हेल्पलाइन नंबर को विस्तृत तरीके से समझा कर जागरूक किया गया। इस दौरान सभी को पम्पलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जैसे- (1) 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5)108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें