क्षेत्राधिकारी ने सर्किल सिराथू के समस्त विवेचकों के साथ की समीक्षा-बैठक

विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को दिए दिशा-निर्देश

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। सर्किल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर करने को लेकर क्षेत्राधिकारी सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने रविवार को क्षेत्राधिकारी कार्यालय में समस्त विवेचकों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में क्षेत्राधिकारी द्वारा सर्किल सिराथू के समस्त विवेचकाें के साथ लम्बित अभियोगों में अब तक की गई विवेचनात्मक कार्यवाही की प्रगति/लम्बित के कारण के विवरण एवं विवेचना रजिस्टर के संबंध में अर्दली रूम किया गया एवं विवेचनाओं के सम्यक समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें