पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में पुलिस ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

आमजन की सुरक्षा को लेकर जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट, प्रतिदिन पैदल गश्त कर अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नज़र
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। जनपद में शान्ति, एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के मक़सद से पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस पूरी तरह एक्टिव मोड़ में नजर आ रही है। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर के जनपद पुलिस लगातार अराजक तत्वों पर विशेष पैनी नज़र रखी जा रही है। इसी कड़ी में बीती रात जनपद के सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने पुलिस फोर्स के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत गांव, कस्बा सहित मुख्य मार्गं, चौराहा बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शॉपिंग मॉल, व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान आमजन, व व्यापारियों से वार्ता करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया। तथा संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओ, व वाहनों की चेकिंग की गई।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें