कौशाम्बी में बुद्ध तपस्थली बौद्ध विहार स्थल पर्यटन विकास प्राधिकरण का किया जाए गठन:अजय सोनी,

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय संवाददाता
कौशाम्बी जिले में गुरुवार को समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में ग्राम उदहिन बुजुर्ग ब्लॉक सिराथू में बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अजय सोनी एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी। साथ ही भगवान बुद्ध की जीवन गाथा का इस अवसर पर उल्लेख किया गया।
इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि भगवान बुद्ध प्रेम, अहिंसा, दया, करुणा और मैत्री की मूर्ति थे। वे अहिंसा परमो धर्म: के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने सारा जीवन मानव जाति के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था। आगे बताया कि भगवान बुद्ध का जन्म लुंबिनी प्रांत नेपाल में 563 ई. पू.बैसाख मास की पूर्णिमा के दिन हुआ था। इसी दिन बैसाख पूर्णिमा को 483 ई. पू.में 80 वर्ष की आयु में उनका परिनिर्वाण कुशनारा वर्तमान नाम कुशीनगर में हुआ था। साथ ही इसी दिन बैसाख पूर्णिमा को ही उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ था।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें