कौशाम्बी में कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न हुआ लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान

एसपी ने डीएम के साथ जनपद के मतदान केंद्रो का किया निरीक्षण, पुलिस एवं प्रशासनिक अधि0/कर्म0गणों को दिए दिशा-निर्देश

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। लोकसभा चुनाव के पांचवें 
चरण के मतदान को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर सोमवार को जिलेभर में हाई अलर्ट रहा। कौशाम्बी पुलिस प्रशासन ने जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए थे। कौशाम्बी की लोकसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के मतदान को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। वहीं जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाएं रखने सहित जनपद के मतदान केंद्रो की सुरक्षा को पुख्ता रखने के मक़सद से पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार राय द्वारा पुलिस फोर्स के साथ भ्रमणशील रहते हुए जनपद के मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधि0/कर्म0गणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, साथ ही मतदाताओं से वार्ता कर स्वतन्त्र एवं निर्भीक मतदान हेतु प्रेरित किया गया। इसी प्रकार क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा उपजिलाधिकारी सिराथू के साथ व क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी द्वारा उपजिलाधिकारी कौशाम्बी के साथ भ्रमणशील रहते हुए अपने-अपने सर्किल क्षेत्र के मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधि0/कर्म0गणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए साथ ही मतदाताओं से वार्ता कर स्वतन्त्र एवं निर्भीक मतदान हेतु प्रेरित किया गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें