प्रथामिक विद्यालय दाईं का पूरा में लटकता रहा ताला, बच्चे करते इन्तजार

कौशाम्बी संदेश सोमनाथ मिश्र
शिक्षकों की मनमानी के चलते प्रथामिक विद्यालयों की शिक्षा पटरी पर नहीं आ रही है। शिक्षकों के समय से विद्यालय न पहुंचने और अक्सर गायब रहने के चलते शिक्षण कार्य प्रभावित हैं। सोमवार को कौशाम्बी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दाईं का पूरा में सुबह आठ बजे ताला लटका रहा। विद्यालय सुबह खुलने का समय सात बजे होने के बाद शिक्षक नहीं पहुंचे। परिसर में घंटों इंतजार के बाद बच्चे अपने घर लौट गए। ग्राम पंचायत दाईं का पूरा के प्राथमिक विद्यालय में कमलेश कुमार प्रधानाध्यापक हैं। इस विद्यालय में दो सहायक अध्यापकों व दो शिक्षामित्र की तैनाती है। शिक्षकों के विद्यालय समय से न पहुंचने के चलते बच्चे परेशान रहते हैं। सोमवार की सुबह आठ बजे छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे, लेकिन ताला नहीं खुला। बच्चे गेट के बाहर एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार के बाद अधिकांश बच्चे वापस घर लौट गए।
बच्चों ने बताया कि शिक्षक समय से विद्यालय नहीं आते हैं। अक्सर रसोइया विद्यालय के गेट का ताला खोलती है। आज रसोइया भी नहीं आई। जिससे वह बिना शिक्षा ग्रहण किए ही घर वापस लौटने को मजबूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U