दुष्कर्म के मामले में 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना पिपरी पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में 2 वांछित चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक चन्दन सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र गेंदलाल पासी निवासी जनका थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज व अभियुक्त अजय यादव पुत्र हरिशंकर यादव निवासी मनौरी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को मनौरी बाजार से गिरफ्तार किया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें