दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत‌ थाना सराय अकिल पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मामले में एक वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक नितेश कुमार त्रिपाठी मय हमराह पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्त हरिमोहन पुत्र राम आसरे निवासी गौरा को नेवादा ब्लाक के सामने से गिरफ्तार किया।विधिक कार्यवाही के पश्चात पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय भेजा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें