एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। थाना सैनी पुलिस ने शनिवार को रामपुर धमावा टावर के पास से संदिग्ध दशा में खड़े अभियुक्त को धर दबोचा। पुलिस ने तलाशी लेते हुए अभियुक्त के कब्जे से एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा है। अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उप निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त बचौली सिंह पुत्र लल्ला सिंह निवासी रामपुर धमावा को रामपुर धमावा टावर के पास से 1 किलो 300 ग्राम नाजायज गाजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य गांजा तस्करों में हडकंप मचा हुआ है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें