कोखराज पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ किया पैदल मार्च…दिलाया सुरक्षा का अहसास

लोकसभा चुनाव व त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, ड्रोन कैमरे से हो रही निगरानी


कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। लोकसभा चुनाव एवं रमजान माह, होली पर्व व ईद-उल-फितर आदि त्यौहारों को लेकर जनपद में आपसी सौहार्द व शांति एवं सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के मक़सद से पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद पुलिस पूरी तरह एक्टिव मूड में नज़र आ रही है। पुलिस द्वारा लगातार पूरे जनपद में पैदल मार्च व एरिया डोमिनेशन कर ड्रोन कैमरे के माध्यम से गांव-कस्बों की गलियों व घरों के ऊपर निगरानी की जा रही है। इसी प्रकार अराजक तत्वों व सोशल मीडिया पर भी भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट/ सामग्री के विरुद्ध निरंतर सतर्क दृष्टि रखते हुए निगरानी की जा रही है। वहीं आम लोगों में सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए बुधवार को थाना कोखराज प्रभारी निरीक्षक इन्द्रदेव सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक कमलेश कुमार ने पैरामिलिट्री फोर्स (एस.एस.बी) व भारी पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत पैदल मार्च किया। साथ ही ड्रोन कैमरे के माध्यम से गलियों व घरों के ऊपर निगरानी की। इस दौरान पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने कदम ताल करते हुए आम लोगों में सुरक्षा का एहसास कराया। साथ ही  लोगों से बातचीत करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की व निर्भीक एवं स्वतंत्र मतदान करने हेतु जागरूक किया। तथा थाना क्षेत्र अन्तर्गत पड़ने वाले मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें