
कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के देवरी में खेत में पानी लगाने गए अधेड़ किसान की गला रेतकर निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी मच गई,मृतक के गले और चेहरे में धारदार हथियार के गहरे निशान मिले है,शरीर में धारदार हथियार से कई वार किया गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गईं हैं। पश्चिम शरीरा थाना के देवरी गांव में किसान रामसूरत (55 ) अपने खेत में पानी लगाए हुए थे,तभी किसी अज्ञात ने उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया ,उनके शरीर पर पर कई गहरे चोट के निशान मिले है,जिनसे उनकी मौत हो गई,हत्या की सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई, मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
