अन्तर्राज्यीय अवैध गांजा तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तस्करों के कब्जे से 9 बोरी में 150 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 1.5 करोड़ रूपये व तीन अदद मोबाइल फोन तथा 4900 रूपये नगद बरामद

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। थाना संदीपनघाट पुलिस ने उड़ीसा से अलवर-राजस्थान ट्रक में छुपाकर अवैध गांजा ले जा रहे अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करी करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक ट्रक से 9 बोरी में 150 किलोग्राम गांजा बरामद किया। जिसकी अनुमानित क़ीमत लगभग अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस को देखकर तस्करों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए इमामगंज के पास से दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया। गुरुवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वालों के ख़िलाफ़ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना संदीपनघाट पुलिस को 6 मार्च बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग ट्रक में गांजा छुपाकर लें जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल संदीपनघाट थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार चौबे मय हमराह पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण/गश्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग शुरू की तभी कोखराज की तरफ से आते हुए 01 ट्रक को रुकने का इशारा किया। तो चालक ने ट्रक को लेकर भागने लगा। जिसका पीछा कर इमामगंज के पास रोका गया। तथा ट्रक की तलाशी ली गयी तो मैगनीज के बीच में 09 बोरी गांजा बरामद होने पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से तीन मोबाइल फोन तथा 4900 रुपये नगद बरामद हुआ। जांच के दौरान पता चला कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद 9 बोरी गांजे की कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है, पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया है कि हम लोग अपने मालिक संजय गिरि के इशारे पर यह माल उड़ीसा से अलवर-राजस्थान ले जा रहे थे, गांजा एक राज्य से दूसरे राज्य तक परिवहन करके ले जाते हैं, और विक्रय करते है, इससे हमें अच्छा मुनाफा मिल जाता है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गिरोह से जुड़े अन्य अभियुक्तों की पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्त-1. रूपेश खुमेश बिसेन पुत्र खुमेश बिसेन निवासी गोंडी टोला वार्ड नं0 2 कटंगी टोला गोंदिया महाराष्ट्र, 2. रोशन मुरारी पडुलकर पुत्र मुरारी पडुलकर निवासी कुडवा थाना रामनगर जनपद गोंदिया महाराष्ट्र। विवरण बरामदगी-1. 09 बोरी में गाजा वजन करीब 150 किलोग्राम (अन्तर्राष्ट्रीय मार्केट के अनुसार अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड रूपये) 2. 01 अदद ट्रक (MH 35K 8929) 03 एन्ड्रयड मोबाइल फोन 4. 4900/- रूपये नगद गिरफ्तार करने वाली टीम -संदीपनघाट थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार चौबे, उप निरीक्षक योगेश सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश सिंह, कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें