ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की खुली पोल

कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी

कड़ा विकास खंड के रामपुर बढनावा ग्राम सभा के दुबाना गांव में सालों से सफाई न होने से गांव में गंदगी का  अंबार लगा हुआ है बजबजाती नालियां और रास्ते में  गंदा पानी जगह-जगह बह रहा है और कूड़ा कचरा का ढ़ेर लगा हुआ  हैं गांव में फैली गंदगी से लोगों का सांस लेना दुस्वार हो गया है तो वही ग्रामीणों को पैदल चलने में भी काफी परेशानी हो रही है लोग बताते हैं कि ग्राम प्रधान और सचिव सरकारी धन का बंदर बांट कर लेने से  गांव में विकास कार्य सिर्फ कागज तक ही सीमित है रामपुर बढनावा क्षेत्र के ग्राम सभा में  पांच गांव है दुबाना, जहांगीराबाद ,रघुनाथपुर , और मस्जिद पर  दुबाना  इस ग्राम सभा की कुल आबादी करीब 5000 की है ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की उदासीनता से गांव का विकास कार्य पूरी तरह से चौपट हो गया है
गांव के अंदर नालिया ही नहीं बनी जहां नाली बनी भी है तो वहां पूरी तरह से चौक है स्वच्छता अभियान की पूरी तरह से धज्जियां उड़ गई है बजबजाती नालियां जगह-जगह कूड़े का ढेर होने से लोगों को सांस लेना दूभर हो गया है लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है स्कूली बच्चे आए दिन गिरकर चुटहिला हो रहे हैं  यहां तक की बाइक चालक भी गिरकर चोटहिल हो जाते हैं समस्याओं का निस्तारण न करने के बजाय ग्राम प्रधान व सचिव कागजी कोरम पूरा कर उच्च अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं ।।
जिम्मेदारों की कमाऊ राणनीति से जहां विकास कार्य ठप  हो गया है तो वहीं ग्रामीण नरकीय जीवन जीने पर मजबूर है बहरहाल यदि
उच्च अधिकारियों द्वारा तन्मयता से ग्राम सभा के विकास कार्यों की जांच कराई गई तो ग्राम प्रधान व सचिव के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की पोल खुलना तय है  
ग्रामीणों का कहना है कि
गांव में सफाई नहीं होती है रास्ते में नालियों का गंदा पानी बहता है शिकायत करने पर भी समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है गांव में काफी समस्या है गंदगी होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है डेंगू मलेरिया यदि बीमारी का भी सताता रहता है
गांव में हमेशा गंदगी फसफसाई रहती है जिम्मेदार कभी देखने भी नहीं आते हैं सिंगरेटरी सिर्फ प्रधान के घर हाजिरी लगाकर चले जाते हैं ग्रामीणों की कोई सुनने वाला नहीं है 
ग्रामीणों ने बताया कि जब से रामनरेश पटेल ग्राम प्रधान हुए हैं गांव का बत्थर हाल हो गया है

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें