ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी

सैनी कोतवाली के जानकीपुर के पास  बाइक सवार की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई है सूचना पर पहुंची सिराथू चौकी पुलिस जांच में जुट गई है।
घटनाक्रम के मुताबिक कड़ा धाम दारा नगर के पास केठैया गांव निवासी राजेश सोनकर पुत्र भदैया जो कि फल की फेरी करता है उसी सिलसिले में धाता से मोटरसाइकिल से अपने घर वापस जा रहा था सिराथू कस्बे के जानकी पुर के पास सड़क पर जा रहे अनियंत्रित खाली बालू ट्रैक्टर गाड़ी से टकरा गया जिसमे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ट्रैक्टर चालक शुकुल पुर धाता निवासी सूरज पुत्र गरीब दास ट्रैक्टर में बालू लाद कर सिराथू तहसील के भडेहरी गांव बालू गिराने आया था उसी ट्रैक्टर वाहन की चपेट में आ गया दुर्घटना से मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई सूचना पर मौके पर पहुंची सिराथू चौकी पुलिस ने ट्रैक्टर मय चालक हिरासत में लेकर शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।मृतक युवक के 2 मासूम छोटे बच्चे एक 3 वर्ष एक बच्चा लगभग डेढ़ वर्ष का है मौके पर परिजन पहुंच गए हैं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें