बड़ा गजब पति ने पहली पत्नी व बच्चे के रहते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह मे रचाई दूसरी शादी

अधिकारियों ने साठगांठ के चलते सरकार के आंख में धूल झोंककर पत्नी के रहते हुए करा दी दूसरी शादी

कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी

सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर गांव निवासी रामनरेश सरोज ने अपनी पुत्री मंजू देवी की शादी 2021 मे सिराथू वार्ड नंबर 4 हौलीपर निवासी बृजेश पुत्र रामपाल से की थी। शादी के बाद सब कुछ समान्य चल रहा था। इधर कुछ दिनों से पति पत्नी के बीच खट पट होने की वजह से मंजू देवी अपने मायके चली गयी थी। तभी पति बृजेश कुमार ने अभी हाल मे ही जनपद मे हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मे दूसरी शादी रचा ली। जिसका स्टेटस सोशल मिडिया मे भी खूब वायरल हुआ सोशल मिडिया मे वायरल फोटो और वीडियो के जानकारी होते ही पहली पत्नी मंजू देवी ने मुख्यमंत्री सहित जनपद के उच्च अधिकारियो से शिकायती पत्र दे कर न्याय की गुहार लगाई फिलहाल पुलिस जाँच मे जुट गयी है।

सरकार की मंशा के अनुरूप सामूहिक विवाह योजना से जहाँ पर गरीब घरों की लाडली का घर बस रहा है।वही विभागीय जिम्मेदारो के चलते बेकसूर गृहणियों का घर उजड़ रहा है। सामूहिक विवाह योजना मे जिम्मेदारो द्वारा वर एवं कन्या पक्ष का सत्यापन भी किया जाता है लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते और साठगांठ के चलते अधिकारियों ने सरकार के आंख में धूल झोंककर अधिकारियों ने  पत्नी के रहते युवक ने दूसरी शादी कैसे रचाई सही से जाँच हुई तो विभागीय जिम्मेदारो का फसना तय है।जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें