मंझनपुर मुख्यालय में नहीं दिखा साप्ताहिक बंदी का असर!

कौशाम्बी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख

कौशाम्बी। मुख्यालय मंझनपुर में साप्ताहिक बंदी में व्यापारियों की दुकानदारी बेखौफ खुली रही। श्रम विभाग की उदासीनता के चलते कुछ व्यापारी अपनी मनमानी करते हुए साप्ताहिक बंदी की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बाजार से लेकर मंडी तक भी दुकाने खुलने से श्रमिक अवकाश के दिन भी कार्य करने को मजबूर है। बतादे की जिला मुख्यालय मंझनपुर में बुधवार को साप्ताहिक बंदी घोषित है। ताकि श्रमिकों को सप्ताह में एक दिन राहत मिल सके, लेकिन यहां साप्ताहिक बंदी कागजों में सिमट कर रह गई है। मंझनपुर चौराहे , तहसील रोड, समेत कई जगहों पर दुकानदार अपनी दुकाने खोले बैठे रहे, जहां साप्ताहिक बंदी में भी दुकानें खुली रहने से श्रमिकों में रोष व्याप्त है। यही नही कुछ दुकानदारों ने अपने अपने माल के वाहन दिनभर दुकान के बाहर खडे रखे और साप्ताहिक बंदी के बावजूद श्रमिक दुकानों पर कार्य करते रहे। साप्ताहिक बंदी में दुकानें खुलने के कारण श्रमिकों को शोषण होता है। लोगों का कहना है कि जब मुख्यालय मंझनपुर में साप्ताहिक बंदी का यह हाल है तो अन्य जगह में क्या हाल होगा इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। वही डीएम ने सख्ताई के साथ साप्ताहिक बंदी का पालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दे रखे हैं। बावजूद इसके श्रम विभाग उदासीन है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें