बीआरसी कौशाम्बी में एफ.एल.एन समेकित शिक्षा के अंतर्गत शिक्षक हुए प्रशिक्षित

कौशाम्बी संदेश रोहित मिश्रा

कौशाम्बी। विकास खंड कौशाम्बी के ब्लाक संसाधन केंद्र कौशाम्बी में भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है। एफ.एल.एन. मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। जिसका प्रशिक्षण संपन्न हुआ जिसमे प्रशिक्षक लवकुश,अवनीश त्रिपाठी,रमेश चंद्र तिवारी,सुधांशु द्विवेदी,राम सिंह ने एफएनएल के बारे में और उद्देश्य के बारे में प्रतिभागियों को बताए वही दूसरी तरफ और दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए समेकित शिक्षा के अन्तर्गत परिषदीय स्कूलों के नोडल शिक्षकों का चल रहा पांच दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में संदर्भदाता स्पेशल एजुकेटर आशुतोष श्रीवास्ताव प्रदीप कुमार,अभिषेक कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों को स्कूलों में पढ़ रहे दृष्टि दिव्यांग, बौद्धिक दिव्यांग व विशिष्ट अधिगम दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने और उनका मूल्यांकन करने समेत विभिन्न प्रकार की जानकारियों से अवगत कराया। प्रशिक्षण का समापन सभी प्रशिक्षक अपने अपने बैच को संबोधित करते हुए कहा कि यहां से प्राप्त प्रशिक्षण को सभी शिक्षक अपने अपने स्कूलों के पढ़ रहे दिव्यांग बच्चों को उनके क्रम के रूप में प्रयोग करते हुए उन्हे शिक्षा की मुख्य धारा में अन्य सामान्य शिक्षकों के समक्ष बराबरी पर लाने का प्रयास करें।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें