दबंगो ने लाठी व फावड़ा से किया जानलेवा हमला
सराय अकिल थाना क्षेत्र के जवाहर गंज में रविवार के दिन मंदिर की भूमि पर कब्जा को लेकर दबंग अवैध रूप से निर्माण कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर दबंगो ने लाठी व फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया।जिसमें युवती और युवक सहित अधेड़ घायल हो गये है।जिनको आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से दो लोगों को चिकित्सको ने रिफर कर दिया है।
बता दे ,सराय अकिल थानाक्षेत्र के जवाहरगंज निवासी रविकांत पुत्र नवल किशोर अग्रहरि का पूर्वजों का मंदिर गांव में रामबाबू के मकान के बगल में है।जिसकी भूमि बगल में खाली पड़ी हुई है। जिस पर गांव के ही दबंग अरविंद सिंह पूत्र वैधनाथ, संतोष सिंह पुत्र नारायन की नीयत खराब हो गई। अरविंद ने दो साले अज्ञात मिल कर कब्जा करने की नीयत से अवैध रूप से शनिवार को मंदिर की खाली पड़ी भूमि पर कब्ज़ा करने के उद्देश्य से निर्माण करवा रहे थे। रविकांत ने बताया कि जिसकी शिकायत एसडीएम चायल से की गई थी।
