अज्ञात वाहन की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल,घायल को ग्रामीण लेकर पहुंचे पशु अस्पताल

कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख

कौशाम्बी।‌ नगर पालिका परिषद भरवारी के चक चमरूपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया,घायल मोर सड़क के किनारे पड़ा हुआ तड़प रहा था,ग्रामीणों ने देखा तो घायल मोर को लेकर पशु अस्पताल भरवारी आ गए। पशु अस्पताल भरवारी में डाक्टर प्रदीप सिंह के निर्देश पर कर्मचारी ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का इलाज किया और ग्रामीणों सौप दिया।ग्रामीणों मोर को लेकर आए और गांव में छोड़ दिया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें