कौशाम्बी संदेश रोहित मिश्र
कौशाम्बी। विकास खंड कौशाम्बी के विजिया चौराहा स्थिति कौशाम्बी नेत्रालय के सामने स्किल टॉपर क्लासेज का उद्घाटन सक्षम युवा विकास फाउंडेशन के उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने किया जिसमे मुख्य अतिथि रोहित मिश्रा ने कहा शिक्षा समाज का दर्पण है और शिक्षा के क्षेत्र में एक नया युग शुरू हुआ है और शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मुकाम बन कर कोचिंग उभरेगा यही आशा आयोजकों से करता हूं और समाज को एक नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में ऐसे लोगों को समाज में बढ़ चढ़ का भाग लेना चाहिए वही मौजूद सरस्वती शिक्षण संस्थान विजिया चौराहा के प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि इस अद्वितीय क्षण में, उपस्थित लोगों को शिक्षा क्षेत्र की नई ऊचाइयों की प्राप्ति का एक नया समय आ गया है।
शिक्षा हमारे समाज का आधार है और इसी से हमारा भविष्य निर्मित होता है। इस कोचिंग सेंटर के माध्यम से, हम युवा पीढ़ी को शिक्षा में नई ऊचाइयों तक पहुँचाने का एक संकल्प हैं। इस संस्थान के संस्थापक शिक्षकों में शिवदयाल,अजय कुमार, मनीष कुमार, और हरि लाल द्वारा जो छात्रों को उनकी शिक्षा की दिशा में मार्गदर्शन करेंगे। इन गुणवत्ता से भरे शिक्षकों के साथ, यह कोचिंग सेंटर नए आयाम स्थापित करने का एक प्रयास है, जो छात्रों को सफलता की ऊचाइयों तक पहुँचने में सहायक होगा।
शानदार उदघाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने इस संस्थान के उद्देश्यों का समर्थन किया और शुभकामनाएं दीं। इस मौके में भाजपा जिला प्रतिनिधि संजय शुक्ला ने कहा इस संस्थान के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित होने की उम्मीद है, जो युवा पीढ़ी को विकसित करने में सहायक होगा। इस मौके पर सक्षम युवा विकास फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष कौशिक अग्रहरि, राजेश कुमार(प्रबंधक – सरस्वती ज्ञान संस्थान विजिया चौराहा) व समस्त स्टाफ धीरज सिंह (प्रधानाध्यापक एमबीएस पब्लिक स्कूल)। राहुल विश्वकर्मा, नत्थू लाल, प्रमोद चौधरी, मो हारून , अमृतलाल मिश्रा, मो.फरहत,राजू यादव, जगदीश पाल सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक छात्र गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
