रोजगार मेले में 163 युवाओं को मिला रोजगार

कौशाम्बी सन्देश संवाददाता
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कौशल विकास मिशन के अंतर्गत दीन दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में जनपद प्रयागराज के उत्तर प्रदेश कौशल विकास, आर एन सिंह पटेल इण्टर कालेज, मीरापट्टी उतराव, धनुपुर, प्रयागराज, के विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्धाटन मुख्य अतिथि ज्योति यादव ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि द्वारा किया गया । इस मेले में 08 प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा विभिन्न प्रकार रिक्तियों के सापेक्ष युवाओं का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया है। इस मेले में विकास खण्ड के 285 युवाओं ने प्रतिभाग किया व 163 युवाओं कों विभिन्न कंपनी में चयन किया गया । इस अवसर पर, जिला कौशल प्रबन्धक अरविन्द चौरसिया, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक  सुभाष सिंह, सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों प्रतिनिधिगण व कौशल प्रशिक्षण केन्द्रों के केन्द्र प्रबन्धक के उपस्थित रहे।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें