भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ

कौशाम्बी सन्देश संवाददाता
प्रयागराज। डी.एल.सी कान्वेंट स्कूल, शास्त्रीनगर सदियापुर में मीरापुर मण्डल से गांव चलो अभियान की मण्डलों की कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ।
जिसमें पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर इस कार्यशाला में उन्होंने मण्डल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांव चलो अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी जिले की हर गांव और बूथ तक पहुंचकर व्यापक जन संवाद का अभियान चलाएगी और विकसित भारत के विजन को लेकर हर गांव, गली, मोहल्ले और बूथो पर जाएंगे उन्होंने कहा कि यह अभियान निश्चित रूप पर आगामी लोकसभा के चुनाव में विजय का मजबूत आधार बनेगी। आगे कहा कि इस अभियान के अंतर्गत संगठन के सभी करणीय कार्यों को सफल बनाना है। इस कार्य में लगे सभी प्रवासियों को बूथो पर 24 घंटे निवास कर बूथ की संरचना पन्ना प्रमुखों की संरचना को पूर्ण करना है। और पार्टी के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाते हुए पार्टी को और मजबूत करने के साथ-साथ नमो ऐप और सरल ऐप के द्वारा अपने कार्यों की फोटो वीडियो एप पर अपलोड करें । आप अपने कार्यों को स्वयं ऐप पर देख सकते हैं।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यों की चर्चा की। कार्यशाला की अध्यक्षता मीरपुर मंडल अध्यक्ष माननीय रणविजय सिंह ने किया। इस अवसर पर मंडल के माननीय प्रभारी मुरारी लाल अग्रवाल जी, सह प्रभारी विक्रम जीत भदोरिया जी, लोकसभा विस्तारक प्रिंस गुप्ता जी, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी जी, मंडल संयोजक ओ.पी द्विवेदी जी, मंडल के सभी पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल संयोजक, मंडल प्रवासी एवं मंडल के बूथ शक्ति केंद्र मोर्चा, प्रकोष्ठ प्रकल्प के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें