सराय अकिल साप्ताहिक बंदी बेअसर अधिकारियों के आदेशों की धज्जियां उड़ाते दुकानदार

सराय अकिल (कौशांबी) नगर पंचायत सराय अकिल कस्बे में जिला अधिकारी के निर्देशानुसार सराय अकिल कस्बे में साप्ताहिक बंदी बृहस्पतिवार को सुनिश्चित की गई थी जिसमें दुकानदारों ने अधिकारियों की आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं

बता दें, नगर पंचायत सराय अकिल कस्बे में साप्ताहिक बंदी बेअसर दिखाई दे रही है जो नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से कोई उच्च कार्रवाई नहीं हो रही, तथा श्रम विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रहा जिससे दुकानदारों का हौसला बुलंद है पिछले सप्ताह कुछ दुकानें बंद दिखाई दी मगर इस बृहस्पतिवार को कस्बे के ज्यादातर दुकान खुली दिखाई दी , कस्बे में साप्ताहिक बंदी बेअसर कस्बे के दुकानदार अपनी दुकान खोलकर जिलाधिकारियों के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं जैसे गल्ला मंडी चावल मंडी सब्जी मंडी सराफा गली भगवतीगंज फकीराबाद पटेल चौराहा आदि कई जगह दुकान खुली हुई दिखाई दी ,तथा नगर पंचायत की तरफ से कई बार अनाउंसमेंट तथा अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह कस्बे में घूम कर सभी दुकानदारों को बृहस्पतिवार को दुकान बंद करने की अपील की है सराय अकिल कस्बे के दुकानदार जिलाधिकारी के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें