
कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी इलाके
चायल तहसील क्षेत्र के समदा ग्राम सभा की समस्याओं से गांव के लोग पीड़ित हैं आने-जाने में लोगों को दिक्कत होती है नदियाँ नाली बन गयी है और गांव की तरफ का सड़क मार्ग अवरुद्ध है गांव से होकर बिना गिरे हुए गांव से बाहर निकल पाना असंभव है सड़क के बगल मे उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन स्थित है जिसमे गंदा पानी भरा हुआ है सफाई कर्मचारी आकर उन नालियों की सफाई भी नही करते है जिससे गांव में गंदगी व्याप्त है लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है गांव के लोग इस विषय पर जब ग्राम प्रधान से लगातार सुधार की मांग करते है तो उनकी बातो पर ध्यान न देकर ग्राम प्रधान लगातार ग्रामीणों को अपमानित करता है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है लोगों ने खंड विकास अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गांव की समस्याओं के समाधान की मांग की है।
