कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पहुंचकर साप्ताहिक परेड की सलामी ली। तथा परेड का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन कर बेहतर तरीके से टर्नआउट मेंटेन करने के लिए निर्देशित किया। तत्पश्चात उन्होंने पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। इसके बाद एएसपी ने पुलिस लाइन स्थित बैरिक, कैंटन, जिम, डायल-112 कार्यालय, डीसीआर कार्यालय प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय एवं मेस में भोजन की गुणवत्ता को चेक किया। तथा साफ-सफाई करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
