पेड़ के हिस्सेदारी को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी

मंझनपुर थाना क्षेत्र के हटवा रामपुर मडूकी गांव निवासी रजनीश शुक्ला पुत्र प्रेमचंद शुक्ला को रविवार के दिन समय लगभग 4:00 बजे चिल्ला के पेड़ के हिस्सेदारी को लेकर अनिल शुक्ला, सुशील शुक्ला,सोनू शुक्ला,सत्यम और गांव के ही काशीनाथ पुत्र पप्पू अभिषेक त्रिपाठी पुत्र गप्पू सचिन त्रिपाठी पुत्र गप्पू गोल त्रिपाठी पुत्र पवन रोहित त्रिपाठी पुत्र दीवान , अनुज त्रिपाठी पुत्र पिंकू त्रिपाठी व कुछ अन्य लोग एक राय होकर हाथ में लाठी डंडा फरूही आदि हथियारों से लैस होकर एक दूसरे को गाली गलौज करने लगे । देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर जानलेवा हमला बोल दिया और दोनों पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्ष के लोग मंझनपुर पुलिस को लिखित तहरीर दी लिखित तहरीर पाकर मंझनपुर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें