बंद कमरे में अंगीठी और रूम हीटर जलाकर सोना हो सकता है खतरनाक, बरतें सावधानी-कौशाम्बी पुलिस

कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी। सर्दी से बचने के लिए बंद कमरे में अंगीठी और रूम हिटर का प्रयोग जानलेवा हो सकता है। अगर आप भी अपने घर में ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं।
• अंगीठी के धुएं से आपका दम घुट सकता है अंगीठी में डाली जाने वाली लकड़ी और कोयला जब जलता है तो उसमें से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस रिलीज होती है और कमरे में ऑक्सीजन कम हो जाती है। कार्बन मोनोऑक्साइड सांस से होते हुए शरीर में फैलती है, जो हानिकारक होता है।
इसके अलावा रूम हीटर ऑन करके सोना भी हानिकारक होता है, रूम हीटर ऑक्सीजन को बर्न करता है जिससे ऑक्सीजन के स्तर में भारी गिरावट आती है व इससे हवा में नमी का स्तर भी कम हो जाता है। ऐसे में यह दम घुटने का कारण बन सकता है। विशेष रूप से अस्थमा, सांस, लंग्स संबंधित समस्या है तो बंद कमरे में अंगीठी व रूम हीटर का प्रयोग कदापि ना करें। रूम हीटर व अंगीठी जलाकर सोने से आग लगने का खतरा रहता है जिससे कई बार बड़े हादसे हो जाते हैं। ठण्ड में इन बातों का विशेष ध्यान रखें- > कभी भी रूम हीटर या ब्लोअर के नजदीक ना सोए > कमरे के अंदर थोड़ा सा वेंटिलेशन जरूर बनाकर रखें. > लगातार रात भर हीटर, अंगीठी, ब्लोअर जलाकर न सोएं, सेहत को नुकसान होगा.➤ हीटर में काफी देर बैठने के बाद अचानक ठंड में घर से बाहर न जाएं,

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें