समाज का सेवा करना ही सबसे पुनीत कार्य राजेंद्र प्रसाद मिश्रा उर्फ रज्जू भैया। यह शरीर गरीब वंचित शोषितों की सेवा के लिए ही बना है डॉक्टर चंद्र मोहन सिंह।
प्रयागराज।मेजा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कनिगड़ा में आयोजित त्रिवेणी जन कल्याण फाउंडेशन द्वारा कमल वितरण व गरीबों वंचितों के लिए महा भंडारा।डॉ चंद्र मोहन सिंह त्रिवेणी जन कल्याण फाउंडेशन के अध्यक्ष के तहत कई ग्रामों गरीब असहाय वंचित महिला पुरुष मिलाकर लगभग 1000 कंबल वितरण किया गया l कार्यक्रम के आयोजक पूर्व प्रधान संतलाल सिंह ने कहा कि सेवा भाव ईश्वर के प्रेरणा से मिलता है l और आज पूरा विश्व में जब प्रभु श्री रामचंद्र जी के प्राण प्रतिष्ठा स्वरूप पूजा पाठ हो रहा है ऐसे में ईश्वर के प्रति यह कार्य जन कल्याण के प्रति समर्पित है l अधिवक्ता संघ प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने कहा कि आज प्रभु राम जैसी ही अयोध्या में विराजमान हुए वैसे ही संपूर्ण भारत का न्याय पूर्ण हुआ l हम धन्यवाद ज्ञापित करना चाहते हैं महान गुरु राम भद्राचार्य जी का जिन्होंने भगवान के केस मुख्य रूप में गवाह बने ll उन्हीं द्वारा दिए हुए शब्द सच्चाई के प्रति ईश्वर के प्रतीक बने l आलोक त्रिपाठी वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा जय श्री राम जय श्री राम की के उद्घोष करते हुए उन्होंने कहा कि आज सनातन धर्म की जीत हुई l मुख्य अतिथि जिला अधिवक्ता संघ प्रयागराज के राजेंद्र प्रसाद मिश्रा जी ने कहा कि चंद्र मोहन के स्वभाव में जन सेवा है इन्होंने कोविद समय में गरीबों वंचितों का जिस प्रकार से इन्होंने सेवा किया वह सराहनीय है आज इनके सेवा से सभी लोग भली भांति परिचित है l ऐसे समाजसेवियों का समाज में ज्यादा से ज्यादा लोगों का होना अति आवश्यक है l मेजा के नौजवान समाज सेवा में संपूर्ण प्रयागराज में चर्चित रहते हैं l
आज प्रभु राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा पर यह कार्य सबसे पुनीत है l मुक्तेश मोहन और चंद्र मोहन दोनों भाई समाज सेवा में सदैव लगे रहते हैं यह संस्कार सिर्फ माता-पिता से मिलता है l धन्य है वह माँ जिन्होंने आप जैसे पुत्र रत्न को जन्म दिया मैं उन्हें सादर प्रणाम करता हूं l कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर चंद्र मोहन सिंह ने कहा कि समाज का सेवा अनु वरत करता रहूंगा हूँ l कार्यक्रम के संयोजक चंद्र मोहन सिंह या मुक्तेश मोहन ने सभी का अभिवादन करते हुए अंग वस्त्र व माल्यार्पण एवं प्रभु श्री राम के मनोहर दृश्य को सप्रेम भेट देते हुए हार्दिक स्वागत अभिनंदन किए l कार्यक्रम का संचालन गौ रक्षा के मंडल प्रभारी नीरज कुमार द्विवेदी ने किया l इस अवसर पर अवध नारायण, शुक्ला, पंकज प्रधान ,नीरज मिश्रा, ज्ञान प्रकाश, विमल मिश्रा, एसपी मिश्रा, दिनेश कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष, कृष्ण बिहारी तिवारी, आनंद पांडे ओमप्रकाश मिश्रा, विनोद सिंह, एसके मिश्रा, राजू समदरिया जिला पंचायत सदस्य, ओमप्रकाश राय, विनय कुमार सत्येंद्र कुमार रमन कुमार राकेश कुमार सुभाष कुमार गोलू सिंह प्रांजल दीपांशु सिंह रोहित कुमार पंकज तिवारी अंतिमा सिंह पुष्पा सिंह रोहिणी राजकुमारी शीला देवी एवं हजारों लोग मौजूद थे |
ब्यूरो प्रयागराज कौशाम्बी सन्देश।
