कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। अयोध्या में सोमवार को निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा/उद्घाटन कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद में कानून, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र के भीड़-भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों व मुख्य मार्गों चौराहों आदि पर बेरिकेड लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई तथा पुलिस बल की मौजूदगी में मन्दिरों में सुन्दरकाण्ड, भजन/कीर्तन, भंडारा व जगह जगह शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराया गया। इसी प्रकार सोशल मीडिया सेल द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट/सामग्री के विरुद्ध निरंतर सतर्क दृष्टि रखते हुए निगरानी की जा रही है।
