
प्रयागराज।मेजा विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत विकास खण्ड उरुवा के ग्राम सभा पांती से इस यात्रा का आयोजन किया गया।जहां पर इस शोभा यात्रा में पूर्व विधायिका नीलम उदयभान करवरिया के कार्यालय लखनपुर से यात्रा का शुभारंभ किया गया।और शोभा यात्रा जैसे ही मेजा रोड चौराहे पर पहुंची तो पहले मौजूद हजारों भक्तों ने जय श्रीराम के नारे से समूचा मेजारोड चौराहा गुंजायमान रहा।यह शोभा यात्रा मेजारोड चौराहे से होते हुए पटेल नगर चौराहे पर होते हुए ओबर ब्रिज से वापस श्याम कली इन्टर मीडिएट कालेज पटेल नगर चौराहे पर यात्रा का समापन किया जाएगा।इस अवसर पर डीजे और पटाखे एवं भगवान राम और हनुमान की सुन्दर झांकी भी प्रस्तुत की गई।जहां हनुमान की झांकी लोगों के आकर्षक का केन्द्र बिन्दु बना रहा।इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी नित्यानंद उपाध्याय से दल बल के अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। और इस कार्यक्रम में तमाम भाजपाई जिला अध्यक्ष प्रयागराज विनोद प्रजापति एवं सांसद प्रयागराज रीता बहुगुणा जोशी ने भी उक्त शोभा यात्रा में उपस्थित रही।और शोभा यात्रा में पूर्व विधायिका नीलम उदयभान करवरिया,शंकर देव त्रिपाठी आनन्द कुमार पाण्डेय पूर्व विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश शुक्ला विजयानन्द उपाध्याय प्रधान प्रतिनिधि मदरहा अवनीश मिश्रा टाउन एरिया सिरसा अध्यक्ष विपिन केशरी भाजपा नेता कृष्ण दास गुप्ता नागर गुप्ता आरएसएस के व्यवस्था प्रमुख त्रिपुरारी नाथ चौरसिया राजकुमार गुप्ता इत्यादि हजारों की संख्या में राम भक्तगणो ने इस पुनीत अवसर पर शोभायात्रा में सम्मिलित होकर जय जय श्री रामचन्द्र भगवान का नारे लगाते हुए आगे की बढते गए।वहीं भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
ब्यूरो प्रयागराज कौशाम्बी सन्देश।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
