[the_ad id="16"]

शोषण की हद हो गई पार शौचालय में बंद कर दिया ताला

कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख

कौशाम्बी। कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के अन्तर्गत दरियापुर जीता मे पंचायती राज विभाग द्वारा बने सामुदायिक शौचालय में कुछ ही दिन तक ताला नहीं बन्द था उसके बाद से ताला बंद कर दिया गया है जोकि अभी तक बन्द है।अधिकारियों ने भले ही जिले को खुले में शौच मुक्त ओडीएफ घोषित कर शासन को रिपोर्ट भेज दिया है लेकिन दूसरी तरफ सामुदायिक शौचालय में ताला बंद कर दिए जाने से खुले में शौच करने के लोग मजबूर हो रहे हैं जिले के जिम्मेदारों के दोहरे चरित्र में बेशर्मी की हद हो गई है एक तरफ सूबे के मुखिया स्वच्छता अभियान चला कर गांव गांव साफ सफाई पर जोर दे रहे हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता अभियान के अंतर्गत करोड़ का बजट खर्च कर साफ सफाई अभियान को जोर दे रहे हैं दूसरी तरफ ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी मिलकर स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियाँ उड़ा रहे है ग्रामीणों का कहना है कि जब बना था तभी कुछ महीनो के लिए खुला था उसके बाद से इस सामुदायिक शौचालय में ताला बंद पड़ा है । और साथ ही इसके निर्माण में भी घाटियां किस्म के सामान का प्रयोग किया गया है। पंचायती राज विभाग द्वारा निर्मित सामुदायिक शौचालय के सामने पूर्व प्राथमिक विद्यालय मोहब्बतपुर जीता विकास खण्ड कड़ा कौशाम्बी है। लेकिन खण्ड विकास अधिकारी की छत्रछाया में फल फूल रहे हैं ग्राम प्रधान दरिया पुर जीता।

जानकारी के अनुसार सामुदायिक शौचालय का कार्य पूरा नहीं कराया गया है कई सालों से ताला लगा हुआ है। जानकारी होने के बाद भी पंचायती राज विभाग के जिम्मेदारों द्वारा ताले को नहीं खुलवाया गया है जिससे सामुदायिक शौचालय का उपयोग नहीं हो रहा है और अपनी कमियों को छुपाने के लिए शौचालय में ताला बंद कर दिया गया जिससे खुले में शौच मुक्त घोषित करना बकवास साबित हो रहा है चौराहे के लोगों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है सामुदायिक शौचालय में ताला बंद कर दिए जाने का यह मामला बेहद गंभीर है और इस मामले में अभी तक अधिकारियों ने मामले को संज्ञान लेकर दोषियों पर कार्यवाही नहीं की है सामुदायिक शौचालय में ताला बंद कर दिए जाने के इस मामले को अधिकारियों ने गंभीरता से लेकर जांच कराई तो दोषियों पर कठोर कार्रवाई होना तय है।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]