
कौशाम्बी। श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पश्चिम शरीरा थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्रांतर्गत पश्चिम शरीरा कस्बा सहित अन्य मुख्य मार्गं चौराहा, बाजार, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया इस दौरान लोगों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। तथा सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग की गई इस दौरान अषाढ़ा चौकी प्रभारी मनीष कुमार पाल, पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
