किसान मोर्चा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी बधाई एव धन्यवाद।

ब्यूरो प्रयागराज कौशाम्बी सन्देश

प्रयागराज।मेज़ा पूर्व विधायक नीलम करवरिया के आवास पर किसान मोर्चा की बैठक सम्पन्न हुई।जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदेश मुखिया को किसानों के हित में गन्ना मूल्य वृद्धि बढ़ाए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।उक्त बाते अरुण कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि योगी कैबिनेट की बैठक में किसानों को बड़ा तोहफा दिया गया है।बीस रुपया प्रति कुन्तल गन्ना मूल्य बढ़ाकर योगी सरकार ने मूल्य वृद्धि तीनो श्रेणियां पर लागू होगी। वर्तमान समय में 350 रुपए प्रति कुन्तल दर था जो अब 370 रुपए हो गया है।2200करोड़ किसानों के खाते में अतिरिक्त जाएगा।सपा सरकार में पांच साल में ₹25 बड़ा था रेट जबकि योगी सरकार में छः साल में 55 रुपए की बढ़ोतरी हुई वर्तमान समय में 120 मिल चल रही है।आज डबल इंजन की सरकार में किसानों का सर्वा अधिक विकास कार्य हो रहा हैं।वहीं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे रमाकांत विश्वकर्मा ने कहा कि किसानो की आय तीन गुना है।आज कोई भी किसान फांसी के फन्दे पर नहीं झूल रहा है।क्योंकि भाजपा सरकार में किसानों का सबसे अधिक विकास हो रहा है।किसान मोर्चा के जिला प्रभारी कमलेश त्रिपाठी ने कहा कि आज भाजपा सरकार में सबका साथ सबका विकास के तर्ज के तेजी से विकास हो रहा है।श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।देश की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन गई है।बैठक की संचालन महामंत्री तारा शंकर ने किया।इस अवसर पर आदेश सिंह पटेल सेवालाल पटेल राजेश शुक्ला नीतू सिंह रंजय मिश्रा सुभाष प्यासी नीरज कुमार द्विवेदी विवेक मिश्रा हृदेश मिश्र, अभिषेक मौर्य अश्वनी जैन सुधीर कुमार साहू कमलेश साहू,मनोज कुमार,दुर्गा पांडे,मुकेश पांडे,भोला नाथ सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें